सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर में 10 फरवरी को होगा भव्य वार्षिकोत्सव समारोह
लखनऊ।
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, निराला नगर, लखनऊ में आगामी 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन माधव सभागार, सरस्वती कुंज, निराला नगर, लखनऊ में सायं 4:00 बजे से किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आनंद शेखर सिंह, चेयरमैन, बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक (मेहदावल–संत कबीर नगर) होंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में
माननीय हेमचंद जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्व उत्तर प्रदेश क्षेत्र तथा
श्री सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, निदेशक, राजधानी नगर सहकारी बैंक, लखनऊ
उपस्थित रहेंगे।
वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके साथ ही शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का परिचायक है। यह मंच बच्चों की प्रतिभा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विद्यालय के निदेशक श्री राजतीर्थ वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल तथा व्यवस्थापक डॉ. शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन में शिक्षकगण एवं विद्यार्थी आयोजन को सफल बनाने हेतु जुटे हुए हैं। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा आयोजन की सुचारु व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
विद्यालय प्रशासन ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं आगंतुकों से निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!