Radio Junction ला रहा है एक नया एहसास — “Raat Ki Radio Diary”
इस जून, Radio Junction अपने श्रोताओं के लिए लेकर आ रहा है एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम — “Raat Ki Radio Diary”
यह सिर्फ एक रेडियो शो नहीं, बल्कि उन जज़्बातों की आवाज़ है जिन्हें लोग अक्सर अपने दिल या डायरी तक ही सीमित रख देते हैं। इस कार्यक्रम में श्रोता अपनी यादें, अनुभव, अधूरी बातें, मोहब्बत, दोस्ती, रिश्तों की भावनाएँ और जीवन के छोटे-बड़े एहसास साझा कर सकेंगे।
“Raat Ki Radio Diary” हर रविवार रात 10 बजे प्रसारित होगा और इसकी सबसे खास बात यह होगी कि इसमें श्रोताओं द्वारा भेजी गई दिल की बातें, कहानियाँ और भावनाएँ रेडियो के माध्यम से दुनिया तक पहुँचेंगी।
Radio Junction ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर एक विशेष “Raat Ki Radio Diary” Form भी उपलब्ध कराया है, जहाँ श्रोता अपने नाम और विवरण के साथ अपनी डायरी लिख सकते हैं।
अपनी बात लिखने के लिए जाएँ:
www.radiojunction.in पर वहां आपको मिलेगा गूगल फॉर्म जिसमे आप लिख सकेंगे अपनी डायरी
इसके साथ ही Radio Junction का आधिकारिक मोबाइल ऐप —
“Radio Junction – No More Tension”
Play Store पर उपलब्ध है, जहाँ श्रोता कभी भी, कहीं भी अपने पसंदीदा कार्यक्रम सुन सकते हैं।
यह कार्यक्रम उन सभी लोगों के लिए है जो मानते हैं कि हर दिल में एक कहानी होती है… और हर रात उसकी अपनी आवाज़।
This post was created with our nice and easy submission form. Create your post!